अक्सर कहानी का मुख्य किरदार एक लड़का होता है। मगर क्या हो जब कहानी का मुख्य किरदार लड़की बन जाए। लड़की जो खूनी सैलाब हो। जो बदले की आग में झुलस रही हो। एक ऐसी ही लड़की है आयरा....जिसका अतीत आज तक उसके साथ है। उलझनों की की डोर में वो ऐसी उलझी कि मौत उसके गले लग गई। क्या हो जब एक मरी हुई लड़की वापिस आ जाए। क्या हो जब कोई सामने हो लेकिन फिर भी खून होते रहे। आखिर कौन है आयरा। और आखिर कैसे वो जिंदा हुई। आखिर कौनसा अतीत था जिसका बदला लेने वो मौत से भी जिंदा लौट आई। वही है एक लड़का...शिवांश....जिसकी हकीकत छिपी हुई है। जिसका वजूद तक किसी को नहीं है पता। आयरा ढूंढ रही है उसे। आखिर क्यों वो उसे ढूंढना चाहती है। और आखिर क्या चाहती है वो शिवांश से। जानने के लिए पढ़ते रहिए। " एक हसीना थी।
Genre :- Mystery , Thriller, Suspence, Romance, Obsession, love