आप लोगों ने नॉर्मल लोगों की लव स्टोरी तो बहुत सुनी होंगी, लेकिन क्या आपने कभी एक वैंपायर और एक आम इंसान की अनोखी प्रेम कहानी सुनी है? ये कहानी है विहान मलिक की, जो दिखने में एक साधारण इंसान है, लेकिन असल में वह एक रहस्यमयी और ताकतवर वैंपायर है। सदियों से अपने एक अधूरे मकसद को पूरा करने के लिए वह धरती पर रह रहा है। उसी मकसद के चलते उसकी मुलाकात होती है माही से, और फिर वो उससे शादी कर लेता है।
लेकिन विहान इस बात से बिल्कुल अनजान था कि माही कोई साधारण लड़की नहीं है। उसके अतीत में भी ऐसे कई राज छिपे हैं, जो विहान की दुनिया को पूरी तरह बदल सकते हैं। आखिर क्या है विहान मलिक का असली मकसद?क्यों की उसने माही से शादी? और माही की असली पहचान क्या है?रहस्य, रोमांस और खतरनाक राज़ों से भरी इस कहानी “The Vampire Love Story”💕 को पढ़ते रहिए, जहां प्यार और अंधेरे की दुनिया आपस में टकराने वाली है।
Moonlight 🌙