मायरा एक 22 साल की लड़की जिस का इस दुनिया में उस की माँ के सिवा कोई नहीं था लेकिन मायरा की माँ उस के साथ हमेशा सौतेलों वाला behave करती थी | वो कभी उस की कामयाबी से खुश नहीं होती थी बल्कि हर टाइम उसे मारती पीटती रहती थी | मायरा की इतनी अच्छी स्किल के बाद भी उस की माँ ने उसे delivery girl बनने पर मजबूर किया था | मेरा अपनी मां से इतना प्यार करती थी कि वह कभी भी उसकी कोई बात नहीं टालती थी | वहाँ का एक बिजनेसमैन आरव खुराना जो कि मायरा को पहली नजर में देखकर ही पसंद करने लगा था लेकिन अभी मायरा उसके बारे में कुछ नहीं जानती थी | इसी शहर में एक अमीर परिवार रहता था जो की काफी बड़े बिजनेसमैन लोग थे | उनकी इकलौती बेटी नताशा सिंघानिया जो एक बहुत जिद्दी लड़की थी क्योंकि उसे अपने पैसे और दौलत का घमंड था | नताशा की मां और उसके नाना जी काफी अच्छे लोग थे जो और वॊ नताशा से बहुत प्यार करते थे | एक दिन नताशा के बर्थडे पार्टी वाले दिन मायरा सिंघानिया हाउस जाती है वहां पर फ्लावर डिलीवर करने के लिए लेकिन जैसे ही वो पार्टी में पहुंची सब लोग उसकी तरफ ऐसे हैरानी से देखने लगे | तभी वहाँ से एक आदमी ने कहा , " अरे इस लड़की की शक्ल तो मिसेज सिंघानिया से बहुत मिलती है ऐसा कैसे हो सकता है ?" आखिर क्या था मायरा और नताशा की मां के एक जैसे शकल के होने का राज ? क्या यह महज एक इत्तेफाक था या फिर इसके पीछे छुपा था कोई गहरा सच | जानने के लिए कहानी पढ़ते रहिए |