"HIDDEN HEARTS, DANGRES PATHS"
“Hidden Hearts, Dangerous Paths”
लेखिका: जशन
वह 21 साल की एक साधारण, खूबसूरत कॉलेज गर्ल है…
एक स्केच आर्टिस्ट, जिसे चुपचाप, बिना बताए, एकतरफ़ा प्यार हो जाता है उस लड़के से—
जिसे यह तक नहीं पता कि वह मौजूद भी है।
एक ऐसा लड़का जिसका नाम पूरी दुनिया डर के साथ लेती है—
जिसकी पहचान पर हमेशा परछाइयों का परदा गिरा रहता है…
शहर की अंधेरी दुनिया का खामोश बादशाह।
बिना उस की identity जाने
वह उसे दूर से देखती है,
उसे फ़ॉलो करती है,
और उसे अपने दिल के सबसे गहरे कोने में बसा लेती है—
बिना किसी उम्मीद के।
लेकिन एक दिन… सब बदल जाता है।
एक ईमानदार, बहादुर पुलिस ऑफिसर , जो उस उसकी राह से टकराता है—
और धीरे-धीरे वह उससे प्यार करने लगता है,
एक ऐसे प्यार से जिसे वह छुपा नहीं पाता।
और जिसके लिए वह लड़की तड़पती है,
वही अंधेरी दुनिया का अदृश्य शासक,
उसे गलती से अपना दुश्मन समझ बैठता है।
अब दो रास्ते उसकी ओर बढ़ रहे हैं—
एक प्यार की तरफ,
और दूसरा शक… और ग़ुस्से की तरफ।
छुपी हुई पहचान, बदले और खतरनाक सच्चाइयों के बीच,
उसकी ज़िंदगी एक नाज़ुक धागे की तरह कांपने लगती है…
और उसका दिल दो ताकतों की जंग का मैदान बन जाता है।
क्या सच उसे बचाएगा?
या वही रास्ता… उसे खत्म कर देगा?
जानिए Hidden Hearts और उनके Dangerous Paths की यह धड़कनें तेज कर देने वाली कहानी।