30 साल पहले दुनिया में खुलने लगे रहस्यमयी पोर्टल्स, जिनसे निकलने लगे खतरनाक मैजिकल बीस्ट्स। इंसानियत को बचाने उठे ‘हंटर’ अलौकिक शक्तियों से लैस योद्धा। हंटरों की दुनिया में सबसे नामी है रायजादा फैमिली, जिनके लगभग सभी सदस्य S रैंक के ताकतवर हंटर हैं। मगर उसी खानदान का एक बच्चा आदित्य रायजादा, बस एक E रैंक हंटर जिसे उसके अपने ही परिवार ने ठुकरा दिया। बचपन में अपमान और मार सहकर भागा आदित्य एक रहस्यमयी पोर्टल में चला गया। दस साल बाद वो लौटा है, सबकी नजरों से छुपकर, एक आम ज़िंदगी जीते हुए। लेकिन जब पुरानी यादें फिर से सामने आती हैं और दोस्त पर हमला होता है, तो आदित्य के भीतर दबी हुई ताकत जागने लगती है। क्या आदित्य वाकई E रैंक हंटर है? या उसके अंदर छिपा है कुछ ऐसा जो दुनिया ने कभी देखा ही नहीं? जानने के लिए पढ़िए, "Aditya: The Exiled Flame"