रुद्रवीर राणा की मौत उसके अपने लोगों के विश्वासघात से होती है। लेकिन किस्मत उसे दूसरा मौका देती है और वह अपने अतीत में लौट आता है, उस समय जब उसकी शादी आरव से हुए सिर्फ दो महीने हुए थे। पिछले जन्म की गलतियों को सुधारने और अपने मासूम "व्हाइट रैबिट" आरव को बचाने के लिए रुद्रवीर एक खतरनाक सफर शुरू करता है। इस सफर में उसे परिवार के भीतर छिपे षड्यंत्र, विश्वासघात, लालच और वर्षों पुराने रहस्यों का सामना करना पड़ता है। क्या रुद्रवीर इस बार अपने प्रियजनों को बचा पाएगा? क्या वह अपने दुश्मनों का सच दुनिया के सामने ला पाएगा? और क्या उसे अपने व्हाइट रैबिट के साथ वह सुखद अंत मिलेगा जिसका वह हकदार है?
© Copyright 2023 All Rights Reserved