“माँ — मेरी दुनिया, मेरा सुकून” 💫🥰

यह सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि पूरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास है। जब कोई बच्चा पहली बार इस दुनिया में आँखें खोलती हूं  तब सबसे पहले उसे जिस चेहरे में सुकून दिखाई देती है,। वो उसकी माँ होती है। उसकी आवाज़, उसकी गोद, उसका स्पर्श सब कुछ ऐसा लगता है। जैसे खुद भगवान ने प्यार को एक इंसान का रूप दे दिया हो। रिया भी अपनी माँ से बेहद प्यार करती थी। बचपन से लेकर आज तक उसने अपनी जिंदगी की हर छोटी-बड़ी खुशी अपनी माँ के साथ जी थी। उसे याद है, जब वह बहुत छोटी थी और रात को डरकर उठ जाती थी। तब उसकी माँ बिना एक पल गंवाए उसे सीने से लगा लेती थीं। माँ की गोद में आते ही उसका हर डर गायब हो जाता। उसे लगता था कि अगर माँ साथ हैं। तो दुनिया की कोई भी तकलीफ़ उसे छू नहीं सकती। रिया की माँ बहुत साधारण महिला थीं। उनके सपने बड़े नहीं थे, लेकिन अपनी बेटी के लिए उनका दिल पूरी दुनिया से बड़ा था। वो सुबह सबसे पहले उठतीं, घर का सारा काम करतीं। फिर भी चेहरे पर कभी थकान नहीं दिखातीं। रिया अक्सर सोचती थी कि माँ आखिर इतनी ताकत कहाँ से लाती हैं। लेकिन शायद माँ का प्यार ही उनकी सबसे बड़ी ताकत था। स्कूल के दिनों में रिया बहुत शरारती थी। कभी होमवर्क पूरा नहीं करती, कभी दोस्तों के साथ खेलते-खेलते देर से घर आती। तब माँ उसे डाँटती भी थीं। लेकिन उनकी डाँट में भी प्यार छुपा होता था। रात को वही माँ उसके बालों में तेल लगाते हुए धीरे-धीरे कहतीं, “तुम्हें जिंदगी में बहुत आगे जाना है।” रिया तब छोटी थी, उसे माँ की बातें समझ नहीं आती थीं। लेकिन आज जब वह बड़ी हो गई थी।  तब उसे एहसास हुआ कि माँ की हर बात उसके भविष्य के लिए थी। एक बार रिया बहुत बीमार पड़ गई। तेज बुखार में वह पूरी रात रोती रही। माँ ने पूरी रात उसकी पेशानी पर पानी की पट्टियाँ रखीं। खुद की आँखों में नींद होने के बावजूद उन्होंने एक पल के लिए भी उसे अकेला नहीं छोड़ा। सुबह जब डॉक्टर ने कहा कि अब खतरा टल गया है। तब जाकर माँ ने राहत की साँस ली। उस दिन रिया ने पहली बार अपनी माँ की आँखों में डर देखा था।अपनी बेटी को खो देने का डर। समय बीतता गया। रिया कॉलेज पहुँच गई। अब उसकी दुनिया बदल रही थी। नए दोस्त, नए सपने और नई जिम्मेदारियाँ उसकी जिंदगी में आ गई थीं। लेकिन माँ अब भी पहले की तरह हर छोटी बात का ध्यान रखती थीं। सुबह उसके लिए टिफिन बनाना, रात को उसका इंतजार करना, उसकी पसंद का खाना बनाना ! ये सब कभी नहीं बदला। कभी-कभी रिया झुंझला जाती थी। उसे लगता था कि माँ उसे बहुत रोकती-टोकती हैं। एक दिन गुस्से में उसने कह दिया, “आप मुझे समझती ही नहीं हो!” यह सुनकर माँ कुछ पल चुप रहीं। उन्होंने सिर्फ इतना कहा, “शायद मैं तुम्हें दुनिया से ज्यादा प्यार करती हूँ, इसलिए डरती हूँ।” उस रात रिया ने पहली बार महसूस किया कि माँ की डाँट के पीछे सिर्फ चिंता होती है। वो उसे रोकना नहीं चाहती थीं, बस उसे टूटने से बचाना चाहती थीं। कॉलेज खत्म होने के बाद रिया को दूसरे शहर में नौकरी मिल गई। यह उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा सपना था। लेकिन उस सपने के साथ एक दर्द भी जुड़ा था। माँ से दूर जाने का दर्द। जिस दिन वह घर छोड़कर जा रही थी।  माँ ने मुस्कुराते हुए उसके बैग में उसके पसंदीदा लड्डू रख दिए। लेकिन उनकी आँखें बार-बार भर जा रही थीं। रिया ट्रेन में बैठी तो पहली बार उसे एहसास हुआ कि माँ से दूर जाना कितना मुश्किल होता है। नया शहर, नई जिंदगी सब कुछ थी। लेकिन माँ की गोद जैसा सुकून कहीं नहीं था। अब हर रात वह माँ को फोन करती। माँ हमेशा पूछतीं, “खाना खाया? ठीक से सो रही हो ना?” और रिया हर बार यही सोचती कि माँ कितनी दूर होकर भी उसकी हर चिंता अपने दिल में लिए बैठी हैं। एक दिन ऑफिस में बहुत बड़ा प्रॉब्लम हो गया। रिया टूट गई। उसे लगा कि वह जिंदगी में हार रही है। वह रोते-रोते माँ को फोन करने लगी। माँ ने सिर्फ इतना कहा, “बेटा, जिंदगी में मुश्किलें आती हैं, लेकिन तुम मेरी बेटी हो। "" हारना मत सीखना।” माँ की बात सुनते ही रिया को जैसे नई हिम्मत मिल गई। उसे एहसास हुआ कि माँ सिर्फ इंसान नहीं, उसकी ताकत हैं। कुछ साल बाद रिया की शादी हो गई। अब वह खुद एक नई जिंदगी में कदम रख चुकी थी। लेकिन माँ अब भी हर त्योहार पर उसके लिए वही मिठाइयाँ बनातीं, वही प्यार से पूछतीं, “थक तो नहीं जाती?” फिर एक दिन रिया खुद माँ बनी। जब उसने पहली बार अपने बच्चे को गोद में लिया।  तब उसे अपनी माँ का प्यार सच में समझ आया। उसे एहसास हुआ कि एक माँ अपने बच्चे के लिए कितनी तकलीफ़ें सहती है और फिर भी मुस्कुराती रहती है। उस रात उसने अपनी माँ को फोन किया और रोते हुए कहा, “माँ, अब समझ आया कि आप मुझसे इतना प्यार क्यों करती थीं।” फोन के दूसरी तरफ माँ मुस्कुरा रही थीं। उन्होंने धीरे से कहा, “क्योंकि माँ का दिल ऐसा ही होता है।” रिया अक्सर अपनी माँ को देखती और सोचती कि माँ शायद भगवान का सबसे खूबसूरत रूप होती हैं। वो बिना किसी शर्त के प्यार करती हैं। उन्हें बदले में कुछ नहीं चाहिए होता, बस अपने बच्चों की खुशी। आज भी जब रिया जिंदगी से थक जाती है, तब माँ की आवाज़ उसका सबसे बड़ा सुकून बन जाती है। माँ की दुआएँ आज भी उसके साथ हैं। कहते हैं समय सब कुछ बदल देता है, लेकिन माँ का प्यार कभी नहीं बदलता। बचपन में जो हाथ हमें चलना सिखाते हैं, वही हाथ बड़े होने पर भी हमें गिरने से बचाते हैं। माँ सिर्फ रिश्ता नहीं होतीं, वो पूरी जिंदगी होती हैं। उनके बिना घर सिर्फ दीवारें रह जाता है। उनकी मुस्कान घर की रौनक होती है और उनका प्यार जिंदगी का सबसे बड़ा सहारा।दुनिया में बहुत लोग मिलेंगे, बहुत रिश्ते बनेंगे और टूटेंगे भी, लेकिन माँ का रिश्ता हमेशा सबसे सच्चा रहेगा। क्योंकि माँ वो होती हैं जो खुद टूटकर भी अपने बच्चों को कभी टूटने नहीं देतीं। ❤️ की जिंदगी अब पूरी तरह बदल चुकी थी। अब उसके हाथों में सिर्फ उसके सपने नहीं थे, बल्कि एक छोटे से बच्चे की जिम्मेदारी भी थी। रातों की नींद अधूरी रहने लगी थी, दिन भर काम और बच्चे की देखभाल में समय निकल जाता था। कई बार वह थककर चुपचाप बैठ जाती और सोचती—“माँ ये सब कैसे कर लेती थीं?” जब भी उसका बच्चा रात को रोता, रिया बिना थके उसे गोद में लेकर घंटों झुलाती रहती। उसी पल उसे अपनी माँ की वो रातें याद आ जातीं, जब वह खुद बीमार होकर भी उसके सिरहाने बैठी रहती थीं। अब उसे समझ आने लगा था कि माँ का प्यार सिर्फ शब्द नहीं होता, वो त्याग, सब्र और अंतहीन ममता का दूसरा नाम होता है। 🌸 एक दिन रिया अपने पुराने घर गई। घर वही था, दीवारें वही थीं, लेकिन अब उसे हर चीज़ में अपनी माँ की मेहनत और प्यार दिखाई देने लगा था। रसोई में रखा वो पुराना डिब्बा, जिसमें माँ उसके लिए टॉफियाँ छुपाकर रखती थीं। वो आँगन, जहाँ माँ उसके बालों में तेल लगाया करती थीं। सब कुछ जैसे पुरानी यादों की खुशबू से भरा हुआ था। रिया चुपचाप अपनी माँ के पास जाकर बैठ गई। माँ अब पहले से थोड़ी कमजोर लगने लगी थीं। उनके बालों में सफेदी बढ़ गई थी, लेकिन आँखों में वही प्यार अब भी चमक रहा था। रिया ने धीरे से माँ का हाथ पकड़ा और कहा, “माँ, आपने पूरी जिंदगी हमारे लिए जी दी… अपने लिए कभी कुछ सोचा ही नहीं।” माँ हल्का सा मुस्कुराईं और बोलीं, “माँ की खुशी तो अपने बच्चों की मुस्कान में ही होती है।” ❤️ रिया की आँखें भर आईं। उसे एहसास हुआ कि माँ सच में दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता होती हैं। वो कभी अपने दर्द नहीं बतातीं, कभी अपनी थकान नहीं जतातीं। बस हर हाल में अपने बच्चों को खुश देखना चाहती हैं। उस रात रिया अपनी माँ की गोद में सिर रखकर लेटी रही। बिल्कुल वैसे ही जैसे बचपन में लेटा करती थी। उसे लगा जैसे समय फिर से पीछे लौट आया हो। माँ उसके बालों में हाथ फेरते हुए बोलीं, “तुम चाहे कितनी भी बड़ी हो जाओ, मेरे लिए हमेशा वही छोटी सी बच्ची रहोगी।” रिया मुस्कुरा दी, लेकिन उसकी आँखों से आँसू बहने लगे। क्योंकि अब उसे समझ आ चुका था कि दुनिया में चाहे कितना भी प्यार मिल जाए, माँ जैसा प्यार कभी कहीं नहीं मिल सकता। 🌷 समय आगे बढ़ता गया। रिया का बच्चा भी अब बड़ा होने लगा था। जब वह अपनी बेटी को स्कूल भेजती, उसके बाल बनाती, उसे डाँटती और फिर प्यार से गले लगा लेती। तब उसे अपनी माँ हर पल अपने अंदर महसूस होती थीं। उसे एहसास हुआ कि माँ कभी दूर नहीं जातीं। वो हमेशा अपने बच्चों के अंदर जिंदा रहती हैं। उनकी आदतों में, उनकी बातों में, उनके प्यार में।❣️❣️ रिया ने एक दिन अपनी डायरी में लिखा— “माँ वो कहानी हैं, जो कभी खत्म नहीं होती। वो दुआ हैं, जो हर मुश्किल में साथ रहती है। वो प्यार हैं, जो बिना कहे सब समझ लेता है। और वो घर हैं, जहाँ लौटकर हमेशा सुकून मिलता है…” 💖 डायरी के पन्नों पर लिखते-लिखते रिया की आँखें नम हो गईं। 🥺 उसे अपनी जिंदगी का हर वो पल याद आने लगा। जहाँ उसकी माँ बिना कुछ कहे उसके साथ खड़ी रहीं। बचपन की वो रातें, जब डर लगने पर माँ उसे सीने से लगा लेती थीं। स्कूल के वो दिन, जब माँ उसके लिए सुबह-सुबह उठकर टिफिन बनाती थीं… और वो समय भी, जब जिंदगी की मुश्किलों में माँ की एक छोटी सी बात उसे फिर से मजबूत बना देती थी। रिया को अब समझ आ गया था कि माँ सिर्फ एक इंसान नहीं होतीं, वो पूरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत एहसास होती हैं। उनका प्यार किसी नदी की तरह होता है। जो बिना रुके, बिना थके हमेशा बहता रहता है। माँ कभी अपने दर्द नहीं बतातीं, लेकिन बच्चों के चेहरे की छोटी सी उदासी भी उनसे छुप नहीं पाती। उसने डायरी में आगे लिखा— “माँ वो रोशनी हैं, जो अंधेरों में भी रास्ता दिखा देती हैं। वो बारिश की पहली बूंद जैसी हैं, जो थके हुए दिल को सुकून दे जाती है। उनके हाथों की छुअन में ऐसा जादू होता है, जो हर दर्द को चुपचाप मिटा देता है। जब पूरी दुनिया साथ छोड़ दे, तब भी माँ की दुआएँ कभी साथ नहीं छोड़तीं।” ❤️ रिया लिखते-लिखते मुस्कुरा दी। उसे एहसास हुआ कि जिंदगी चाहे कितनी भी बदल जाए, माँ का प्यार कभी नहीं बदलता। वो हमेशा वैसा ही रहता है। निस्वार्थ, सच्चा और हमेशा साथ निभाने वाला। उस रात रिया अपनी माँ के पास जाकर चुपचाप बैठ गई। उसने धीरे से माँ का हाथ अपने हाथों में लिया। माँ ने प्यार से उसके सिर पर हाथ फेरा, और उसी पल रिया को फिर वही बचपन वाला सुकून महसूस हुआ। ऐसा लगा जैसे दुनिया की सारी परेशानियाँ उस एक स्पर्श से दूर हो गई हों। रिया ने मन ही मन सोचा— “अगर इस दुनिया में कहीं जन्नत है, तो वो माँ की गोद में ही है…” 🌸 “क्योंकि माँ सिर्फ रिश्ता नहीं, भगवान का दिया हुआ सबसे खूबसूरत तोहफा होती हैं।” ❤️ उनके होने से ही घर में रौनक रहती है और जिंदगी में अपनापन महसूस होता है। माँ वो इंसान होती हैं जो खुद की खुशियों से पहले हमेशा अपने बच्चों की खुशियों के बारे में सोचती हैं। वो अपनी तकलीफ़ें छुपाकर भी चेहरे पर मुस्कान रखती हैं, ताकि उनके बच्चे कभी दुख महसूस न करें। जब पूरी दुनिया थका देती है, तब माँ की आवाज़ ही सबसे बड़ा सुकून बन जाती है। उनके हाथों का स्पर्श ऐसा लगता है जैसे हर दर्द धीरे-धीरे मिटता जा रहा हो। माँ कभी अपने प्यार का हिसाब नहीं रखतीं, वो बस हर हाल में अपने बच्चों का साथ निभाती रहती हैं। शायद इसलिए दुनिया में सबसे पवित्र और सच्चा रिश्ता सिर्फ माँ का ही माना जाता है, क्योंकि उसमें ना कोई स्वार्थ होता है और ना ही कोई शर्त—सिर्फ बेपनाह प्यार और अनगिनत दुआएँ होती हैं। 🌸❤️ कैसा लगा ✍️✍️✍️। आप सबको कमेंट जरूर करे।       श्वेता अग्रवाल 🥰🥰🥰 Love you 😍 💗                             Mom 👩 🥰🥰

3 Views
Time : 10 Min

प्यार

: ♥️𝄟≛⃝Sweta Agrawal🌹❤️ 🕊
img