दुनिया सोचती है, जादू सिर्फ़ कहानी है। किसी के लिए यह झूठ है, किसी के लिए पागलपन… और तनिका के लिए? जादू एक धोखा है जो असल ज़िंदगी में कभी नहीं होता। पर सच हमेशा आँखों से दिखाई नहीं देता। कभी-कभी सच्चाई परछाइयों में छिपी रहती है, इंतज़ार करती हुई… तनिका नहीं जानती कि उसके भीतर एक ऐसी शक्ति सोई हुई है,जो जागते ही अंधेरे और रोशनी के बीच चल रहे सदियों पुराने युद्ध का रुख बदल देगी। और वहीं… एक अनजान शक्ति का वारिस, पूरी दुनिया में भटक रहा है, अपनी सोलमेट की तलाश में, जो उसके बिना न सिर्फ़ अधूरा है… बल्कि कमज़ोर भी। उसे पता नहीं— जिसे वह खोज रहा है, वह उसकी आँखों के सामने है। पर सवाल यह नहीं कि वह उसे ढूंढ पाएगा या नहीं… सवाल यह है कि क्या वह उसे पहचान पाएगा, इससे पहले कि अंधेरा सब कुछ निगल जाए। क्योंकि जब सच सामने आएगा कुछ भाग्य बदलेंगे, कुछ रिश्ते टूटेंगे, और दुनिया का भविष्य सिर्फ़ एक लड़की के फैसले पर टिका होगा। क्या तनिका अपनी शक्ति को स्वीकार करेगी? क्या वह चुनेगी भाग्य, या प्यार? क्या यह मिलन दुनिया को बचाएगा— या इसका अंत लिख देगा? जानने के लिए पढ़िए— “War of the forgotten light” जहाँ जादू सिर्फ़ ताक़त नहीं… किस्मत है।
© Copyright 2023 All Rights Reserved